Barabanki News... NEET पेपर लीक के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस के द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इस प्रदर्शन में जिले से भी बड़ी तादाद में एएसपीके कार्यकर्ता भाग लेंगे।
ज्ञात हो कि पिछले 26 दिनो से दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक के सम्बन्ध में छात्र छात्राओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा था। जिसमें सोमवार को संसद मार्च कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक उनपर लाठी चार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले दागे गये। इसकी वजह से काफी छात्र-छात्राओं को चोटे लगीं। छात्राओं से अभ्रद व्यवहार किया गया । इस सम्बन्ध में एडवोकेट और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के अहवाहन पर शनिवार को ईको गार्डन पार्क आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान में सुबह दस बजे चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में ज्ञापन दिया जायेगा। जिले के पार्टी व संगठन समस्त पदाधिकारियों को सूचना दे दो गई है सुबह 10 बजे लखनऊ धरना स्थल पर पहुँचकर धरने को सफल बनाएं।

0 टिप्पणियाँ