ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BSP का मुस्लिम कार्ड, सदर सीट पर मो मुबश्शिर को बनाया उम्मीदवार

 

Barabanki News... बहुजन समाज पार्टी ने जिले की सदर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। बीएसपी ने मो मुबश्शिर को यहां से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा की मौजूदगी में देवां कस्बे के मेला ऑडोटेरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इसका एलान किया। देवा मेला के ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती के संदेश को पढ़ा, जिसमें मो मुबश्शिर को सदर विथानसभा का प्रभारी और प्रत्याशी बनाने का एलान किया गया।इस दौरान भारी तादाद में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए विश्वनाथ पाल ने लोगों से बीएसपी से मजबूती के साथ जुड़ने की अपील की और विरोधियों की जमकर तारफी की। विश्वनाथ पाल ने बसपा शासन के उपलब्धियां गिनाईं और सर्व समाज के विकास का दावा किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने भी संबोधित किया। सदर सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मो मुबश्शिर ने बसपा प्रमुख मायावती और अपने तमाम नेताओं का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में अलग-अलग पार्टियों की सरकारों में मुस्लिम समाज छला जा रहा है। बसपा सराकर बनने के बाद तमाम वंचित समुदायों को उनके अधिकार भागीदारी दी जाएगी। उन्होंने दावा किया उनकी टक्कर में कोई नहीं है। वो बड़ी जीत हासिल करके सदर विधानसभा का चौतरफा विकास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ