ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अखिलेश जी, BJP को हराने के लिए दिल बड़ा करो, मिलकर चुनाव लड़ो-मसूद

 


Report- सैफ मुख्तार

Barabanki News... आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता और पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दी है कि वह बड़ा दिल करते हुए एएसपी (के) से गठबंधन करें। जिले के मैरेज हाल में पत्रकारों से बात करते डॉ मसूद अहमद ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए सबको साथ आना जरूरी है।


   

पत्रकारों से बात करते हुए डॉ मसूद अहमद ने कहा कि एएसपी (के) प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन गठबंधन की बात भी चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस तरह से लगातार चुनाव जीत रही है। उसे रोकने के लिए सभी पार्टियों को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव से भी कहना चाहता है कि वो बड़ा दिल दिखाएं, अखिलेश कांग्रेस से कह रहे हैं कि वो बड़ा दल दिखाएं, लेकिन हमारा कहना है कि अखिलेश यादव को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। 

सब लोग मिलकर चुनाव लड़ो। इस दौरान डॉ मसूद ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा में बढ़ोतरि को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना की और बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला किया। प्रेस कांफ्रेस के बाद एएसपी (के) कार्यकर्ताओं ने मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ