Barabanki News.... देवा मेला मुशायरा समेत जिले में तमाम साहित्यिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजिक कार्यकर्ता तालिब नजीब कौकब और फज़ल इनाम मदनी के लिए गुरूवार शाम नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में समाजिक कार्यकर्ता सैयद मोहम्मद हारिस और अक्षत शुक्ला की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में तालिब नजीब कौकब और फज़ल इनाम मदनी को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में जिले के उभरते हुए शायर मकसूद पयामी ने अपना कलाम पेश करके महफिल में चार चांद लगाया। इसके बाद तमाम वक्ताओं ने तालिब नजीब कौकब और फज़ल इनाम मदनी के साहित्यिक और समाजिक कार्यों में योग्यदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मशहूर अधिवक्ता अली गदीर रिजवी ने तालिब नजीब कौकब, फज़ल इनाम मदनी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सतरिख के चेयरमैन रेहान कामिल को इरफान-ए-हयात किताब पेश की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फजल इनाम मदनी ने बेहतरीन कार्यक्रम के लिए आय़ोजकों की सराहना की और समाज और अदब के प्रति अपनी सक्रियता को बनाए रखने और समाज की बेहतरी के लिए लगातार कार्यरत का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजिक कार्यकर्ता तालिब नजीब कौकब ने भी तमाम आयोजकों की सराहना की और उनका धन्यवाद अदा किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सतरिख के चेयरमैन रेहान कामिल तालिब नजीब कौकब और फज़ल इनाम मदनी की साहित्यिक और समाजिक सेवाओं की सराहना की और आयोजकों का धन्यवाद अदा किया।



0 टिप्पणियाँ