ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: महोबा गैंगरेप पीड़िता को न्याय के लिए कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

 

Barabanki News... सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा की दलित छात्रा के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म, मानवीय यातनाओं और प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और दोषियों की गिरफ्तारी, पीड़िता की सुरक्षा और उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।


ज्ञापन में कहा गयी है कि महोबा की एक होनहार दलित छात्रा जो, नीट की तैयारी कर रही थी। कौचिंग से लौटते हुये उक्त छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक प्रयागराज में बन्धक बनाकर रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही सिगरेट से जलाकर मानवीय यातनाऐं दी गई और जबरन शादी कराने की कोशिश की गई। पूरे प्रदेश में आये दिन ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं। पूरे प्रदेश की कानून वयवस्था दयनीय हो चुकी है। बलत्कार, डकैती, हत्याऐं पूरे प्रदेश में किसी न किसी जिले में आये दिन ऐसी घटनाऐं घटित हो रही है। कानून व्यवस्था ताक पर रखकर आम जनमानस के साथ आये दिन ऐसी घटनाऐं घटित होती है। एवं प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मां है कि, दोषियों पर त्वरित वा कठोर कार्यवाई कर अविलम्ब गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाये एवं कठोरतम सजा दिलायी जाये। पीड़ित परिवार की सुरक्षा छात्र और उसके परिवार को तत्काल प्रभाव से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाये ताकि उनको किसी भी प्रकार का भय ना रहे। यही नहीं समुचित आर्थिक एवं चिकित्सीय सहायता पीड़ित को शारीरिक और मानसिक आभास से उभरने के लिये सरकार की ओर से सर्वोत्तम मुफ्त चिकित्सा और परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा सहायता प्रदान की जाये। 

 सांसद तनुज पुनिया ने कानून व्यवस्था में सुधार के नजरिये से प्रदेश में महिलाऐं और बेटियों के खिलॉफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही एवं प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किये जायें। उन्होने कहा कि, यदि जल्द से जल्द इन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नही होती है तो हम कांग्रेसीगण इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने पर विवश हो जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन वा प्रशासन की होगी। 

 इस मौके पर पूर्व सांसद एपी गौतम, पुनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, मोहम्मद इजहार, इरफान कुरेेशी, राम हरख रावत, शिव बहादुर वर्मा, जयन्त गौतम, शिव बहादुर वर्मा, वीरेन्द्र कुमार यादव, शाइस्ता अख्तर, अरविन्द सिंह, जयन्त गौतम, आरडी राव, मोहम्मद वसीन, फरीद अहमद, मोहम्मद जीशान, जितेन्द्र कुमार, देवेन्द्र प्रताप, राकेश तिवारी, शिव देवी वर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ