ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरयू नदी तट का ADM ने किया निरीक्षण

 

Barabanki News... आगामी संभावित बाढ़ की तैयारियों के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह द्वारा तहसील रामनगर क्षेत्रान्तर्गत रामनगर एवं सूरतगंज विकास खण्ड में सरयू नदी (घाघरा) के तट पर स्थित बाढ़ प्रभावित ग्रामों, उनके सम्पर्क मार्गों तथा बाढ़ चौकियों का व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। 

 निरीक्षण के दौरान ग्राम कुसौरा में तटबन्ध की सुरक्षा हेतु संचालित स्पर निर्माण कार्य तथा ग्राम तेवराइन पुरवा मजरा बल्लोपुर में कटान रोधी उपायों (पारक्यूपाइन) का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं तथा उनमें आवश्यक तेजी लाई जाए, जिससे संभावित बाढ़ की स्थिति में जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

 इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम तपेसिपाह में कराए जा रहे कटान रोधी कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

 निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर आनन्द कुमार तिवारी, तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ