Barabanki News.. त्योहारी सीजन के बाद लूटेरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। शहर के बीचोबीच और व्यस्तम इलाके में लूटेरों ने बैंक लूट की नाकाम कोशिश की है। लूटरों की इस हरकत से पुलिस के हाथ पैर फूले नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही वो मामले को वर्क आउट कर लेगी और लूटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर रविवार रात लूट की नाकाम कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक लुटेरों ने पीछे के रास्ते से बैंक में घुसने की कोशिश की और बैंक के लॉकर्स तक पहुंच गए। लूटेरों ने बैंक और उसके नीचे स्थित एटीएम में तोड़फोड़ भी की। हालांकि लूटेरे लूट की घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। सुबह बैंक खुलने के बाद मामले की जानकारी हुई, तो मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल पहुंच गया। फोरंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस बैंक के आसपास के तामम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश कर रही है।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा भी पहुंचे। मौके पर पड़ताल के बाद उन्होंने बैंक में लूट की पुष्टि की और कहा कि लूट का प्रयास किया गया है, लेकिन किसी तरह की लूट मुमकिन नहीं हो सकी है। जांच के बाद उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी और कुकृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। पांचों टीमों में गजटेड ऑफीसर हैं। सभी मिलकर मामले को वर्क आउट में लगे हुई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Barabanki News
Barabanki Police
Bank
Bank Robbery

0 टिप्पणियाँ