ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: धान के खेत में युवक की हत्या की उलझी गुत्थी, खाना खाने के दौरान क्यों वारदात को दिया गया अंजाम? वजह तलाशने में लगी पुलिस

 

Barabanki News... सफदरगंज थाना क्षेत्र के भग्गापुरवा गांव में बीती रात्रि धान की रखवाली करने गये 35 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। मृतक बांसा गांव का निवासी है। मौक़े पर पहुंची सफदरगंज और मसौली पुलिस ने हत्या के कारणों की गहन जांच की। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने दौरा किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम मसौली थना क्षेत्र के बांसा गांव के रंजीत कुमार चौहान पुत्र राम सजीवन खाना खाने के बाद करीब डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा स्थित खेत में तैयार धान की रखवाली करने गया था। सोमवार की सुबह रंजीत के बड़े भाई गुड्डू पत्नी के साथ धान की कटाई के लिए गये, तो आम के पेड़ के नीचे पड़े रंजीत का शव दिखाई दिया। चीख पुकार पर बांसा रामपुर मार्ग पर निकल रहे राहगीरों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची मसौली और सफदरगंज थाने की पुलिस ने घटना का की जांच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खाना खाने के दौरान ही हुई घटना ?
परिजनों के मुताबिक मृतक घर से करीब 7 बजे खेत के लिए निकला था तथा रात्रि का खाना साथ में ले गया था। शव जिस स्थान पर पड़ा था उससे करीब 50 मीटर की दूरी पर खड़ी ठेलिया पर खाना बिखरा पड़ा था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की हत्या ठेलिया के ही निकट कर शव को पेड़ के नीचे डाल दिया गया था। मृतक के गले मे चोट के निशान दर्शा रहा था कि मृतक का गला घोटकर हत्या की गयी है। 

बाप के साये से महरूम हुए तीन बच्चे 
7 वर्ष पूर्व मृतक रंजीत का विवाह देवा थाना क्षेत्र के ग्राम दफेपुरवा से हुआ था। मृतक के तीन बच्चे 6 वर्षीय स्वाति 3 वर्षीय दिव्याशी एवं 1 वर्ष के समर के सिर से बाप का साया उठ गया है। वहीं पति की मृत्यु पर पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अपर पुलिस अधीक्षक सहित फ़ारसेंसिक टीम ने लिया जायजा 
 घटना की जानकारी पर फारसेंसिक टीम के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों से पूछताछ की तथा जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे ही मौत के कारण का पता चलेगा।

Barabanki News
mystery of murder 
youth 
paddy field
complicated
crime
eating food
Police

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ