Barabanki News... कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने संभल में हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पुनिया का आरोप है कि संभल में पुलिस और लोगों के दौरान हिंसक झड़प सरकार की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग की है।
नगर के ओबरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि संभल में रविवार को हुई हिंसा सरकार की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। पुनिया ने कहा कि पहले दिन सर्वे टीम आकर जांच कर के चली गई, लेकिन कोई मामला नहीं हुआ। इससे सरकार को लगा कि इससे कोई बात नहीं बनी। इसके बाद दोबारा टीम भेजी गई। साथ ही पहले से एलान कर दिया गया कि टीम आएगी और दूर बैरिकेटिंग लगा दी गई। बैरिकेटिंग से लोगों को उत्सुकता हुई कि क्या वजह है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों की मंशा पूरी हो रही है। इनका एजेंडा पूरा हो रहा है कि सरकार को दो हिस्सों में बांटा जाए। उन्होंने कहा कि संभल की घटना के लिए सरकार पूरी तरह से दोषी है। इसलिए इस पूरे मामले की जांच सु्पीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएल पुनिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान की सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संविधान को खत्म कर दिया है। कापी हद तक ये कामयाब हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते इवीएम में खामियों का मसला और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
Barabanki News
Sambhal
nvestigated
supervision
sitting judge
Supreme Court
PL Punia

0 टिप्पणियाँ