Barabanki News... देश की महिला पहलवानों के साथ हुए यौन उत्पी़ड़न जैसा एक मामला प्रदेश की राजधानी से लगे जिले से सामने आया है। यहां की महिला फुटबालों खिलाडि़यों ने अपने कोच पर बैड टच और प्रताडना का आरोप लगाया है। महिला फुटबाल खिलाड़ियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने बेटियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
मामल कोतवाली नगर क्षेत्र का है। यहां की महिला फुटबाल खिलाड़ियों ने अपने कोच राजेश सोनकर पर संगीन आरोप लगाए हैं। दो महिला फुटबाल प्रशिक्षुओं का आरोप है कि पूर्व में तैनात जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर द्वारा बालिका प्रशिक्षु खिलाड़ियों से गन्दा, अभद्र एंव अनैतिक व्यवहार किया जाता रहा है, लेकिन डर और कैरियर खराब होने के भय से किसी भी बालिका ने किसी उच्चाधिकारी से शिकायत नहीं की और अपने माता पिता से भी नहीं बताया। राजेश सोनकर विभाग मे अपनी ऊंची पहुंच का फायदा उठाकर जनपद में होने वाले फुटबाल सम्बन्धी समस्त प्रतियोगिताओं, चयन ट्रायल आदि मेंं अपनी ड्यूटी लगवाकर बालिका खिलाडियों के साथ बैड टच व दुराचरण करने का प्रयास कर मानसिक व शारीरिक उत्पीडन करने का कार्य करते रहते हैं। लोक लाज व डराने धमकाने आदि के भय से किसी भी बालिका खिलाड़ी कभी इनके विरुद्ध अपना मुंह खोलने की हिम्मत नहीं की।
जनपद की फुटबाल प्रशिक्षिका श्रद्वा सोनकर क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर की रिश्तेदार हैं, जो महिला फुटबाल प्रशिक्षुओँ को उनके आवास पर मिलते रहने का अनावश्यक दवाब बनाती हैं। जब बालिका खिलाडियो ने इस गम्भीर समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी, खेल निदेशक और फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियो से शिकायत दर्ज करायी, तो उससे क्षुब्ध होकर राजेश कुमार सोनकर की शह पर श्रद्धा सोनकर ने सभी बालिका खिलाड़ियों को सहयोगी बालिकाओं सहित स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। साथ ही साथ राजेश कुमार सोनकर की पोस्टिगं फिर से जिलेे में कर दी गई। महिला फुटबाल प्रशिक्षुओं की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
Barabanki News
Sports officials
female
relative
pressurize
football
trainees
residence

0 टिप्पणियाँ