ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले की कृषि व्यवस्था देख गदगद हुईं कृषि उत्पादन आयुक्त, दिया ये जरूरी निर्देश

 

Barabanki News... प्रदेश की कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस. गर्ग ने बुधवार को जनपद में राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, मालिनपुर, रामसनेहीघाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालिनुपर प्रक्षेत्र पर बीज उत्पादन का हाल देखा और सुपर सीडर के माध्यम से गेहूं की बुवाई भी प्रारम्भ कराई। कृषि उत्पादन आयुक्त ने मालिनपुर प्रक्षेत्र पर समय से खरीफ फसलों की कटाई एवं रबी फसलों की बुवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

 उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि मालिनपुर प्रक्षेत्र का कुल कृषित क्षेत्रफल 11.42 हेक्टेयर है, जिसमें से रबी में 01 हेक्टेयर में चना (प्रजाति आई पी सी 11112) की बुवाई करा दी गई है जबकि 10.42 हेक्टेयर में गेहूं ब्रीडर बीज (प्रजाति डी बी डब्ल्यू 303) की बुवाई कराई जा रही है। इसके उपरान्त कृषि उत्पादन आयुक्त ने किसान कल्याण केन्द्र, बनीकोडर का निरीक्षण किया एवं उपस्थित कृषकों को पाश मशीन के माध्यम से सरसों एवं चना की मुफ्त मिनीकिट का वितरण किया। इसके उपरान्त कृषि उत्पादन आयुक्त ने विकास खण्ड बनीकोडर के प्रगतिशील कृषक दिलीप वर्मा के मशरूम उत्पादन प्लांट का भ्रमण किया। इसके साथ ही दिलीप वर्मा की शिमला मिर्च, गोभी, टमाटर आदि की खेती को भी देखा एवं कृषि उत्पादन आयुक्त ने उनकी आधुनिक एवं विविधीकरण खेती की प्रशंसा की गई। 

 इसके बाद वो बीज विधायन संयत्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। जहां जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन भी उपस्थित रहे। कृषि उत्पादन आयुक्त ने बीज विधायन केन्द्र पर बीजों के विधायन एवं पैकिंग का निरीक्षण किया एवं किये जा रहे कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इसके उपरान्त कृषि उत्पादन आयुक्त ने किसान कल्याण केन्द्र, बंकी का निरीक्षण किया, जहां कृषि उत्पादन आयुक्त, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा कृषकों को पाश मशीन के माध्यम से सरसों की मुफ्त मिनीकिट का वितरण किया। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि कृषि निवेशों की समय से उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुये समस्त प्रक्षेत्रों पर समय से बुवाई का कार्य सुनिश्चित कराया जाये।

 इस अवसर पर निदेशक, बीज प्रमाणीकरण संस्थान, उ.प्र. डा एस बी सिंह, उप कृषि निदेशक, बीज एवं प्रक्षेत्र, उ.प्र ए.के श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक, श्रवण कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट काव्या सी, उपजिलाधिकारी, रामसनेहीघाट राम आसरे वर्मा, जिला कृषि अधिकारी, राजित राम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, विजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, गोमती, सौरभ कुमार, भूमि सरंक्षण अधिकारी, कुर्सी, डा विनोद कुमार यादव, जिला सलाहकार कैलाशनाथ पाण्डेय एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Barabanki News
Agriculture Production Commissioner
proud 
seeing
agricultural system
district 
important 
instructions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ