ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

अफवाह निकली सीएम के काफिले में चूक की खबर, पुलिस ने किया खंडन

 

BARABANKI NEWS...  मंगलवार को सीएम योगी की सुरक्षा में चूक की खबर अफवाह निकली है। बाराबंकी पुलिस ने इस मामले में खंडन जारी किया है। पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी से सीएम की सुरक्षा में चूक की बात कही जा रही है। वो वीआईपी पास धारकों को कार्यक्रम स्थल से छोड़कर लोट रही थी। 

दरअसल मंगलवार को सीएम का काफिला निकल रहा था, तभी दूसरी लेन पर अचानक एक फॉर्च्यूनर आ गई थी, गाड़ी में पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने दौड़कर गाड़ी को घेरा। चालक से बिना नंबर की गाड़ी काफिले के पास लाने का कारण पूछा तो वह हड़बड़ाने लगा था। पूरा मामले का वीडियो भी सामने आया था और सोशल मीडिया पर इसकी खबर भी वायरल हुई थी।
मामला नगर कोतवाली के ठीक सामने था, वीडियो में दिख रहा था कि सीएम योगी की फ्लीट निकलते समय अचानक डिवाइडर के दूसरी तरफ से एक फॉर्च्यूनर आ गई। पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में गाड़ी रूकवाई और जांच पड़ताल शुरू की। गाड़ी में फ्रंट नंबर प्लेट लगी थी, जिस पर (यूपी32fx5599) नंबर पड़ा था। खबर वायरल होने के बाद पुलिस ने खंडन जारी किया। पुलिस के मुताबिक सीएम के लिए अलग लेन निर्धारित की गई थी। इस पर कोई गाड़ी नहीं थी। दूसरी लेन सांसद, विधायक, पत्रकार और वीआईपी पास धारको के लिए रिजर्व थी। उक्त गाड़ी वीआईपी पास धारकों को कार्यक्रम स्थल पर छोड़कर चेक होकर वापस आ रही थी। पुलिस के मुताबिक गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट ना होने पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

BARABANKI NEWS
POLICE
CM UTTAR PRADESH
SECURITY
FORTUNER 
CM FLITE 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ