ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

National: इंडिया फूड एक्सपो-2026 में जिले की बेटी ने गाड़ा झंडा, उत्कृष्ट स्टॉल के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

 

Lucknow News… जिले की ग्रासरूट फाऊंडेशन ने 11वें इंडिया फूड एक्सपो में अपनना झंडा गाड़ दिया। ग्रास रूट फाउंडेशन के ग्रासरूट फाउंडेशन को उत्कृष्ट स्टॉल के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यही नहीं संस्था के उत्पादों को आम लोगों के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या को भी खूब भाए हैं। दोनों डिप्टी सीएम ने इसके लिए संस्था की अगवा समेत ग्रामीण महिलाओं की उद्यमिता एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की है। 

 आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित रेगालिया ग्रीन्स में 18 से 20 सितंबर तक 11वें इंडिया फूड एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया था। यहां ग्रासरूट फाउंडेशन ने महिला उद्यमियों और ग्रामीण उत्पादकों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रभावी प्रदर्शन किया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय मेगा एक्सपो की थीम “Farm to Fork – खेत से सीधे आपकी थाली तक” रही, जिसमें खाद्य उद्योग की आधुनिक तकनीकों के साथ खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, स्टोरेज और सप्लाई चेन से जुड़े नवीन समाधानों को प्रदर्शित किया गया। देश के लगभग 8 राज्यों से 130 से अधिक उद्यमियों और फूड स्टार्टअप्स ने इसमें भाग लिया।
ग्रासरूट फाउंडेशन ने एक्सपो में मुख्य रूप से महिला मधुमक्खी पालकों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक शहद को प्रदर्शित किया। इसके अलावा महिला एवं ग्रामीण उद्यमियों द्वारा तैयार मखाना, जूट क्राफ्ट, पॉटरी एवं क्रॉकरी, जलकुंभी के रेशे से बने उत्पाद सहित अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की गई। 

 एक्सपो के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक ने ग्रासरूट फाउंडेशन के स्टॉल का भ्रमण किया और महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों को महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की उद्यमिता एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। 

ग्रामीण एवं महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को नए बाजारों और ग्राहकों तक पहुंचाने तथा उन्हें बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य को पूरा करा रहीं ग्रासरूट फाउंडेशन की CEO अपर्णा मिश्रा ने बाराबंकी मिरर से खास बातचीत में बताया कि संस्था का प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं छोटे उत्पादकों को प्रशिक्षण, उत्पादन, मूल्य संवर्धन और बाजार से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिला उद्यमियों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ