ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: स्टेट स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रियाज अहमद बनेंगे रेफरी

 

Barabanki News... जनपद के वॉलीबॉल जगत के लिए गौरव की खबर है। यहां के वॉलीबॉल प्रशिक्षक रियाज अहमद को विद्यालयी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों के मुकाबलों के लिए मैच रेफरी नामित किया गया है। उनका नामांकन उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन द्वारा किया गया है। 

 रियाज अहमद पिछले कई दशकों से बाराबंकी में वॉलीबॉल की पौध को सींचने, संवारने और मजबूत खिलाड़ियों के रूप में तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण से निकले अनेक खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेज, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचे हैं, वहीं कई प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है।

 इसके साथ ही रियाज अहमद राष्ट्रीय कोच एवं स्टेट रेफरी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित खिलाड़ी भर्ती प्रक्रिया में उन्हें विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया था, जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनकी तकनीकी विशेषज्ञता, अनुभव और खेल के प्रति दशकों की समर्पित सेवा का सम्मान माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ