ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा, अभिषेक वर्मा बने ब्लॉक अध्यक्ष

 

Barabanki News.... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बड़ेल स्थित जनपदीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में संगठन की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, विकासखंड दरियाबाद के सहायक अध्यापक श्री अभिषेक वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। 

 बैठक में वर्ष 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती की धनराशि का शीघ्र भुगतान, समायोजन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, शिक्षकों के चयन वेतनमान की ऑनलाइन प्रक्रिया में तेजी तथा जनपद स्तर से अनुमोदित चयन वेतनमान के आदेश निर्गत किए जाने की मांग पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के बोनस एवं डीए भुगतान तथा चयन वेतनमान के बाद लंबित एरियर के भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। 

बैठक में जिला महामंत्री नीरज कुमार वर्मा, जिला संयुक्त मंत्री विजय सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, खालिद अंसारी, जिला संगठन मंत्री सुधीर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरख रवि वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ