Barabanki News... संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत बुधवार को मसौली ब्लॉक के समस्त बूथ अध्यक्ष वा न्याय पंचायत प्रभारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, हमारा असली कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला बूथ अध्यक्ष होता है, जो अपने बूथ को चुनाव के समय सुरक्षित वा व्यवस्थित रखे औक एक-एक वोट डलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। हमारा पद वा मार्गदर्शक हमारे संगठन का कार्यकर्ता वा पदाधिकारी होता है। जिस प्रकार न्याय पंचायत प्रभारी अपनी न्याय पंचायत को संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार वा संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी अपने उन भरोसेमन्द वा संघर्षशील कार्यकर्ताओं को चयनित करता है। वह भी बहुत ही सराहनीय कार्य होता है।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, कांग्रेस संगठन का एक एक कार्यकर्ता संघर्षशील वा ईमानदार होता है। जो अपनी नीतियों से समझौता नही करता है। उत्तर प्रदेश में हम पिछले कई वर्षों से सत्ता में नही है लेकिन कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता कभी भी ना विचलित हुआ है और ना ही भयभीत क्योंकि वह यह भली प्रकार जानता है कि, कांग्रेस ना ही कोई पार्टी है और ना ही कोई संगठन यह देश वा विश्व कि वह विचारधारा है उसी विचाराधारा पे कांग्रेस की अपनी एक अलग पहचान है जो आजादी से लागाकर आज तक देश वा समाज के प्रति अपनी अहम भूमिका निभाता है। वह मानवता वा इंसानियत की एक मिशाल है। कांग्रेस का मंच किसी एक विचारधारा का नही ना ही किसी एक विशेष वर्ग का है।
बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राम हरख रावत, आर0डी0 राव, आरिफ करपिया, महेन्द्रपाल वर्मा, रमेश कश्यप, अकील इदरीशी, गुड्डू यादव, महावीर प्रसाद, मो0 सलीम, राजाराम, राजिन्द्र कुमार, अजय वर्मा, सन्तराम, शिव परवेश, अवधराम, रंजीत कुमार, तालिब भाई, मलखान, वसीम, उदयराज, दीपक यादव, मो0 हसन, नियाज वारिस, सरोज रावत, राम गोपाल रावत, विपिन वर्मा, प्रेमचन्द्र, मोहन शुक्ला, उबेद, फरीद अहमद, प्रमोद कुमार पाल, सुनीता देवी, पिन्कू, रामकुमार, सलीम, मो0 रहमान, रीना गौतम, रामप्रवेश, राकेश कुमार, मोहम्मद शकील, राजू यादव, नरेन्द्र कुमार, आशुतोष मौर्या, खुशीराम, चन्द्रभान, सुशील कुमार, फुरकान, राधेश्याम, कमलेश जफरूल, रिहान खान, रामचन्द्र रमाकान्त आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ