ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: फर्जी प्रॉपर्टी डीलरों पर केस

 

Barabanki News... जनपद में ज़मीन का फर्जीवाड़ा करने वाले प्रापर्टी डीलरों पर गंभाीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला कुर्सी थाने के अनवारी गांव का है, जहां पर इंद्रपाल व उसके सहयोगी सिराज अहमद पर उच्च स्तरीय जांच के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 

जानकारी के अनुसार कुर्सी रोड, अनवारी गांव के निवासी रेहान अहमद की पत्नी फौज़िया सिद्दीकी ने लगभग दस वर्ष पहले अपनी जमापूंजी से प्रापर्टी डीलर सिराज व इंद्रपाल से जमीन खरीदी थी। जिसका पूरा पैसा लेकर, इन्द्रपाल ने रजिस्ट्री भी कर दी थी तथा मौके पर ज़मीन का कब्जा भी दे दिया था। लेकिन जब फौज़िया ने हाल ही में मकान शुरू किया, तब पता चला कि इसी ज़मीन को किसी और को भी बेचा गया है। 

कई बार इंद्रपाल से बार करने के बाद भी जब फौज़िया को उसकी ज़मीन नहीं मिल सकी तो उन्होंने इन्द्रपाल तथा उसके साथी सिराज के खिलाफ कूटरचित व जाली दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी करने पर अभियोग पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस कप्तान के आदेश पर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हुई, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। फौज़िया ने अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने उसके प्रकरण में कार्यवाही की है, इससे भूमाफियों के हौसले पस्त होंगे और वह आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने से बचेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ