Barabanki News... जिले के नगर कोतवाली और स्वाट/सर्विलांस टीम ने ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 08 सदस्यो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 अदद ई-रिक्शा की बैट्री, 01 अदद ई-रिक्शा, 01 अदद ई-रिक्शा चेचिस व घटना में प्रयुक्त 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को स्वाट/सर्विलांस व नगर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्तगण नगर कोतवाली क्षेत्र के असदनगर दशहराबाग के इमरान उर्फ भुट्टा पुत्र जाकिर अली, हसीब उर्फ राकी पुत्र मो0 मोबिन हजारा बाग बड़ेल के नीरज पुत्र राजराम, मोहल्ला कानून गोयान के सहिल पुत्र अकबर अली, दशहराबाग के शुभम सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह, आजादनगर दशहराबाग के निहाल पुत्र मेराज लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के भिटौली चौराहा का सोहेल पुत्र शोएब और लखनऊ के गुड़ंबा थाना क्षेत्र के गोल चौराहा कल्याणपुर के आर्यन सोनी पुत्र संजय सोनी को ओबरी जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 18 अदद ई-रिक्शा की बैट्री, 01 अदद ई-रिक्शा, 01 अदद ई-रिक्शा चेचिस व घटना में प्रयुक्त 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया।
पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है, जिनके द्वारा ई-रिक्शा से रेकी कर मास्टर चाभी लगाकर ई-रिक्शा को सूनसान जगह ले जाकर उसकी बैट्री चोरी कर लेते थे तथा चोरी करने के बाद ई-रिक्शा को वहीं छोड़कर चले जाते थे, चोरी की गयी बैट्रियों को बेच देते थे। चोरी की घटनाओं से मिले पैसों को आपस में बांट लेते है। अभियुक्तगण द्वारा अपने दिनांक 16.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कटरा बरादरी से घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी किया गया था। दिनांक 27.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पल्हरी चौराहा से एक ई-रिक्शा चोरी किया गया था। दिनांक 02.10.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत छाया चौराहा से एक ई-रिक्शा चोरी किया गया था। दिनांक 17.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मुनीराबाद देवा रोड ई-रिक्शा चोरी किया गया था।

0 टिप्पणियाँ