ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सऊदी अरब से आए दोस्त का पूर्व मंत्री ने गर्मजोशी से किया स्वागत

 

Barabanki News... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के दोस्त सऊदी अरब के बड़े बिजनेस मैन नसीम बेग मतीन की बुधवार को खुसूसी मुलाकात हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गोप ने कहा कि ऐसे मिलनसार खुशमिजाज भाई बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। पूर्व मंत्री ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इसी क्रम में श्री राम वन कुटीर के करता धरता/ समाजसेवी मनीष मल्होत्रा ने बाबा हाजी वारिस अली शाह के ऊपर लिखी पुस्तक पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को भेंट कर पुस्तक का विमोचन कराया। किताब में हाजी वारिस अली शाह के जीवन परिचय के साथ उनके करामात को भी दर्शाया गया है। पूर्व मंत्री ने मनीष को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी मौजूद रहा। साथ में परवेज अहमद साहब राजेश अरोड़ा बब्बू सैफ मुख्तार अजीज अहमद अज्जू विजय सिंह मुन्ना,भी रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ