ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

 

Barabanki News... जिले के जैदपुर कोतवाली क्षेत्र में भीम आर्मी के एक कार्यकर्ता ने आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जैदपुर पुलिस और एक क्षेत्रीय पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी के परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। 

आपको बता दें कि जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊथरी के अशोक कुमार पुत्र केशवराम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अशोक कुमार भीम आर्मी का कार्यकर्ता भी थे। उनके पुत्र रवि कुमार की तरफ से पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के मुताबिक अशोक कुमार की गांव के ही रामू पुत्र नौमीलाल से 25 सितमंबर को लेन-देन को लेकर मामूली कहा-सुनी हो गयी थी। इस पर रामू ने जैदपुर थाने में मिलीभगत कर के एक झूठा मुक़दमा दर्ज करा दिया था। उसके बाद उसी रात विपक्षीजन ने अशोक कुमार के घर में घुसकर मारपीट व प्रार्थी की माता लक्ष्मीवती के साथ अश्लील व अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि अगले दिन 26 सिंतंबर को अशोक की पत्नी उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाने जैदपुर कोतवाली गईं, तो उनकी रिपोर्ट न लिखकर उन्हें ही कोतवाली में रोक लिया और फिर उनके पुत्र रवि कुमार को पकड़कर लक्ष्मीवती को छोड़ दिया। आरोप ये भी है कि कोतवाली में रवि कुमार और उसकी माता के बारे में पूछने जाने वालों के साथ मारपीट की गई। अगले दिन उऩका चालान उपज़िलाधिकारी नवाबगंज के यहाँ भेज दिया गया। जहां से रवि कुमार को जमानत मिल गई। इसके बाद रवि कुमार की मां लक्ष्मीवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सारा घटनाक्रम बताया। परिजनों का आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर जैदपुर के कोतवाल और एक रवि कुमार से गुस्सा हो गए और रवि कुमार को पिता व मृतक अशोक कुमार से जबरन 75 हजार रुपये मांगने लगे। इस प अशोक कुमार ने अपनी कमज़ोर आर्थिक स्थिति का हवाला देकर पैसे देने से मना कर दिया। 

 इस पर उक्त पुलिस अधिकारी उनके विरुद्ध NDPS के झूठे मुक़दमे में फंसा देने की धमकी देकर दबाव बनाने लगे। मृतक ने उक्त पैसों का इंतज़ाम करने के लिए अपनी ज़मीन बेचने का भी प्रयास किया, लेकिन जल्दी में कोई ख़रीदार नहीं मिला। अशोक कुमार इस सारे प्रकरण से बहुत अपमानित व उपेक्षित महसूस कर रहे थे तथा झूठे मुक़दमे की आशंका से बहुत डरे हुए थे। आरोप है कि इसी वजह से उसने रविवार रात किसी समय गाँव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लगभग 3 बजे पेशाब करने जागने पर उनके पुत्र रवि कुमार को वो नहीं दिखे। तलाश की गई, तो खेतों की तरफ उनका शव पेड़ से लटका मिला।। सुबह पता चला कि अशोक ने मरने से पहले काग़ज़ में अपनी मृत्यु का कारण विपक्षी रामू, अरविंद, एक पत्रकार और जैदपुर पुलिस द्वारा 75,000/- रु. की मांग व मार्फीन के मुक़दमे में रखने की धमकी बताते हुए कई लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्तियों के अवैध उत्पीड़न के चलते न ही रवि के परिवार के साथ हुई घटना दर्ज की गई और फिर विपक्षीजन के रवैये ने उऩके पिता की जान ले ली। 

 मृतक के पुत्र ने इस पूरे मामले की पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करके आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की है।

Bhim Army worker commits suicide, accuses police of harassment

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ