ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 39 पशुमैत्रीयों को किया गया सम्मानित

 

Barabanki News... बंकी ब्लॉक के भनौली गांव में शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम की वेब कास्टिंग की गई। कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 पशुमैत्रीयों को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। 

राज्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत और एमएलसी अवनीश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉ सुधीर कुमार ने सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ देकर माननीयगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा गो पूजन के उपरांत फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 पशुमैत्रीयों को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा पशुमैत्रियो से औपचारिक परिचय प्राप्त किया गया। सदस्य विधान परिषद इं अवनीश कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन विभाग की योजनाओं में सहभागिता करने एवं स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया। 

 अनुसूचित जाति/जनजाति आयोके अध्यक्ष बैजनाथ रावत द्वारा पशुपालकों को कृट्रिम गर्भाधान की सुविधा का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रद्धा सचान, ने बताया कि क्रत्रिम गर्भाधान से पशुओ में नस्ल सुधार होता है, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होने से पशुपालकों की आय में वृद्धि होती है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ शमीम अहमद व डॉ अमित कुमार सिंह द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के विषय में पशुपालकों को जानकारी दी गई तथा इस अवसर पर पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर/औषधियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ धनेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरजीत सचान, डॉ शेषमन यादव, डॉ रमेश चंद्र सिंह व डॉ नीतीश कुमार तथा पशु चिकित्साधिकारी डा0 विकास सिंह, डा0 भानु प्रताप प्रजापति, डा0 अनिल कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, डॉ अमित कुमार गौतम, डॉ शशिविक्रम सिंह, डॉ नीरज वर्मा , डॉ वरुण कुमार, डॉ संजय सिंह व पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज वर्मा , राहुल वर्मा, सनी सिंह उपस्थित रहें।

39 animal friends were felicitated

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ