Barabanki News,,, शासन के निर्देश पर सोमवार को नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को पैट्रोल नहीं दिया जाएगा। अभियान के पहले दिन परिवहन विभाग और ट्रैफ़िक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 1 से 30सितंबर तक “नो हेलमेट नो फ्यूल “अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बिना हेलमेट आए हुए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप द्वारा कोई भी फ्यूल नहीं दिया जाएगा समय समय पर परिवहन विभाग और ट्रैफ़िक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों का चालान भी किया जाएगा उक्त अभियान के दृष्टिगत आज प्रथम दिवस पर कुल तीन पेट्रोल पंप पर जाकर प्रवर्तन कार्रवाई की गई और 22 वाहनों का चालान किया गया साथ ही पेट्रोल पंप प्रबंधकों को वहाँ के कर्मचारियों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया गया।

0 टिप्पणियाँ