Barabanki News... केंद्रीय वित्र मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई GST काउंसिल की बैठक में प्राकृतिक मेंथा की GST दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत एवं सिन्थेटिक मेंथा की 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत की सहमति प्रदान किए जाने के बाद स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने खुशी की इजहार किया है। उन्होंने वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस फैसले से किसानों को मेंथा फसल का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
आपको बता दें कि स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने पिछले साल 6 अगस्त को लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा करते हुये केन्द्र सरकार से मेंथा किसानों की परेशानी को लेकर विधवत चर्चा की थी। उन्होने कहा था कि, प्राकृतिक मेंथा पर भी सिन्थेटिक मेंथा की तरह 12 प्रतिशत जीएसटी लगाकर किसानों के सामने एक बड़ी समस्या पैदा की गई है। इस पर तनुज पुनिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से किसानों के हित में समाधान निकालने का अनुरोध किया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उस वक्त आश्वासन दिया था कि किसानों के हित ये बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके बाद बुधवार को हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक में प्राकृतिक मेंथा की GST दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत एवं सिन्थेटिक मेंथा की GST दर 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत की सहमति प्रदान की है। सांसद ने इस मामले पर केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है और आशा जताई है कि इससे प्रदेश के हजारों लाखों किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त होगा। तनुज पुनिया जी ने कहा कि, यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिसमें किसानों का हित सम्भव है। मैं वित्त मंत्री का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।
Mentha farmers get big gift in GST Council meeting

0 टिप्पणियाँ