रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र के किसान अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ उठा सकते हैं। एडीओ कृषि निंदूरा हरि प्रकाश चौधरी ने बताया कि रबी 2025-26 में राज्य सहायतित योजना के तहत किसानों को चना 16 किग्रा, मटर 20 किग्रा, मसूर 8 किग्रा और राई/सरसों दो किग्रा का मिनीकिट उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि मिनीकिट के लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। इच्छुक किसान एक सितम्बर से 25 सितम्बर तक कृषि दर्शन-दो पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ केवल कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। प्रत्येक किसान को केवल एक ही दलहनी फसल का मिनीकिट प्रदान किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। एडीओ कृषि ने क्षेत्र के सभी किसानों से समय से आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ