Barabanki Newa... वोटर लिस्ट पर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर सरकार को घेरने के मकसद से गुरुवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर गद्दी छौड़' कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से एसआईआर को वापस लेने की माग की।
सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कायर्यालय से छाया चौराहे पर स्थित थहीदों की प्रतिमाओं तक नारेबाजी करते हुये कैण्डल मार्च निकालाा। ‘‘वोट चोरों गद्दी छोड़ो‘‘ कैंडल मार्च में सांसद तनुज पुनिया ने शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष कहा कि, आज जनमानस के अधिकारों का हनन हो रहा है। जिस प्रकार वर्तमान सरकार और चुनाव आयोग की मिली भगत से वोट चोरी हो रही है। उससे लोकतंत्र की हत्या हो रही हैं। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि, गरीब का हक छीना जा रहा है। लोकतन्त्र को अपंग किया जा रहा है और संविधान के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस सरकार में सिर्फ और सिर्फ हिटलरशाही का बोलबाला है। वोट चोरी को लेकर तनुज पुनिया जी ने कहा कि, जिस प्रकार वर्तमान सरकार में चारों तरफ अंधेर नगरी चौपट राजा का माहौल बना हुआ है। यह माहौल देश को गर्त की ओर ले जा रहा हैं। जिससे नौजवान, किसान, गरीब वा व्यापारीगण काफी त्रस्त हैं।
कैण्डल मार्च में मुख्य रूप से प्रवक्ता के0सी0 श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, रामानुज यादव, एड0मो0 इजहार, राम हरख रावत, अजय रावत, गोपी कनौजिया, सूरज रावत, राजेन्द्र सोनी, रामचन्द्र वर्मा, आनन्द रावत, मीडिया प्रभारी मो0 जिशान, जितेन्द्र वर्मा, विजय पाल गौतम, तस्लीमन खान, प्रीती शुक्ला, मोइनुद्दीन अंसारी, प्रशान्त सिंह, माया गौतम, मीरा गौतम, आनन्द गौतम, गुड्डू गौतम, अवनीश गौतम, अभय गौतम, अरशद वारसी, तरून चावला, दानिश खान, आर0डी0 राव, राहुल रावत, सबनम वारसी, सना मुही, वीरेन्द्र यादव, इत्यादि कांग्रेसजन मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ