Barabanki Newa... बीते दिनों नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद बड़ेल में मांसिक विक्षिप्त महिला की सामूहिक दुराचार के बाद मौत का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 रुपये के इनाम की घोषणा की है।
बताते चलें कि बीते माह नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज में आयोजित मोहर्रम मेला देखने मां के साथ में आयी मानसिक रूप से बीमार युवती को बाइक सवारों ने ले जाकर उसके साथ में बारी-बारी दुष्कर्म किया था। युवती की अत्यधिक ब्लीडिंग होने से अधिवक्ता अजय सिंह वर्मा के खेत में मौत हो गयी थी। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। मामले में लगातार सैकड़ो सीसीटीवी कैमरें व रिकॉर्डर देखकर लगन व मेहनत के साथ शहर के तमाम प्रतिष्ठानो मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज निकलवाई। इससे जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के ट्रक ड्राइवर व उसके दो अन्य साथियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। पड़ताल के लिए टीमें पाटमऊ गांव तक पहुंची। जहां पर दो आरोपियों के गुजरात में होने का पता चला। जबकि मुख्य आरोपी जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है उसको तत्काल हिरासत में लिया गया। उसने पूरी कहानी खोनलकर पुलिस के सामने रख दिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गुजरात में काम की तलाश में गए दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया और पूरी जघन्य वारदात का राजफाश करके आरोपियों को सलाखों को पीछे पहुंचाया। इसके लिए एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में नगर कोतवाल आरके राना,स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी अजय कुमार सिंह को 25 हजार रूपये नकद पुरुस्कार देने के साथ टीम मे शामिल रहे सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की कामनायें की है।

0 टिप्पणियाँ