ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद DM ने की बैठक, संबंधित विभागों को दिए जरुरी दिशा-निर्देश

 

Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक तैयारियां करने एवं सावधानियां/सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय टास्कफ़ोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 

 जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जनपद रामपुर के कुक्कुट पक्षियों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएन्जा वायरस के पॉजिटिव पाए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये क्षेत्रान्तर्गत सतत सर्वेक्षण एवं निगरानी रखे जाने के निर्देश निर्गत किये गये। डा0 अतुल कुमार अवस्थी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बर्ड फ्लू बीमारी के लक्षण एवं बचाव आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताते हुए अवगत कराया गया कि अत्यधिक संख्या में पक्षियों की मृत्यु, काम्ब एवं बेटल्स में सूजन व बैंगनी रंग में परिवर्तित होना, दस्त व सांस लेने में परेशानी एवं अण्डा उत्पादन में कमी बर्ड फ्लू वायरस के प्रमुख लक्षण है। समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को कुक्कुट फार्म का सतत निरीक्षण कर सैम्पल प्रेषित किए जाने के निर्देश दिये गये। जनपद अन्तर्गत 160 पक्षियों के सैम्पल परीक्षण हेतु आईवीआरआई को प्रेषित किए गए है, जिनमें कोई भी पाॅजिटिव नहीं पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों को आकस्मिकता की स्थिति होने पर आवश्यक कार्रवाई हेतु तैयारियां पूर्ण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये। पक्षियों में किसी भी असामयिक बीमारी एवं अत्यधिक संख्या में अचानक पक्षियों की मृत्यु की दशा में तत्काल सूचना/सुझाव हेतु आदि हेतु डा0 सुरजीत सिंह, पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफीसर (दूरभाष सं0- 9236553135) से सम्पर्क स्थापित किया जाए। बैठक में समस्त सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। 

 क्या करें 
1. अचानक मृत पक्षियों की सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाए। 
2. अच्छी तरह पकाये गये कुक्कुट मांस व अण्डे का उपयोग करें। 
3. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
 4. पक्षियों की हैण्डलिंग के उपरान्त एन्टीसेप्टिक सोल्यूशन का उपयोग किया जाए। 

 क्या न करें 
1. मृत पक्षी को न छुए। 
2. अफवाहों पर ध्यान न दें। 
3. जिन क्षेत्रों में बर्ड फ्लू की सूचना प्राप्त हो, उसके आस-पास भ्रमण न करें। 
4. संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से बचें। 
5. पोल्ट्री, पोल्ट्री उत्पाद या अन्य पक्षियों को खुले वाहनों से परिवहन न करें।

 पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े समस्त कृषकों/व्यवसायियों से अपील है कि बायोसिक्योरिटी मेजर्स का पालन किया जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सूचित किया जाए। कन्ट्रोल रूम ट्रोल फ्री नम्बर 18001804151 है।

After confirming bird flu in Rampur, DM met, necessary guidelines given to the concerned departments

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ