ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बाइक चोरी कर झाड़ियों में देते थे छिपा, सस्ते दामों पर देते थे बेच, एक गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने 01 शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 09 अदद मोटर साइकिल बरामद की गईं हैं। 


 पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चला कर संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज 25 जून को रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर 01 शातिर ऑटो लिफ्टर मुकेश जायसवाल पुत्र शिवशंकर जायसवाल निवासी ग्राम देवीगंज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को दरियाबाद अण्डर-पास के निकट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 09 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। 

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा जनपद व आस-पास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार व पार्कों आदि में खड़ी मोटर साइकिलों को चोरी किया जाता है। अभियुक्त द्वारा चोरी की गई मोटर साइकिलों को बूढ़े बाबा मंदिर के पास पुराने पुल के निकट झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। अभियुक्त द्वारा चोरी की गई मोटर साइकिलों को कम दामों पर आम लोगों को बेच दिया जाता है। बरामद मोटर साइकिल UP 41 AN 0913 ग्राम गौरवा के पास से तथा UP 41 X 9152 मोहम्मदपुर कीरत चौराहा के पास से चोरी की गयी थी, जिस सम्बन्ध में रामसनेहीघाट थाने पर केस पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ