ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: धूमधाम से मनाई जाएगी राम सेवक यादव की जन्म शताब्दी, समिति गठित

 

Barabanki News... शहर के गांधी भवन में समाजवाद के पुरोधा चिंतक और विचारक स्वर्गीय रामसेवक यादव की जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए स्वर्गीय राम सेवक यादव जी जन्म शताब्दी समिति का गठन किया गया है। समिति ने 2 जुलाई को जन्म शताब्दी समारोह मनाने का संकल्प लियाा है। 

 मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप की अगुआई और पण्डित राजनाथ शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय राम सेवक यादव जी जन्म शताब्दी समिति का गठन किया गया है। यह संगठन 02 जुलाई को रामसेवक यादव समाधि स्थल पर कार्यक्रम करेगी और उसके साथ लखनऊ, दिल्ली,और पटना में भी जन्म शताब्दी समारोह मनाएगी। 

 इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राम सेवक यादव जी लोहिया के साथी थे और हम लोगों के मार्गदर्शक हैं। यह जनपद आज भी उन्हीं के नाम से जाना जाता है। कई बार के सांसद और विधायक रहे उन्होंने पूरे देश में समाजवाद की अलख जगाई थीश ऐसे हमारे पूर्वजों को याद करना और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाना हम सभी समाजवादियों का कर्तव्य है। 02 जुलाई को यह संगठन जनपद भर में विविध कार्यक्रम आयोजित करेगी और जन्म शताब्दी समारोह का समापन प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। 

इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक सरवर अली खां साहब,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,रामसेवक यादव जी के सुपुत्र अमिताभ कुमार पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,पूर्व प्रमुख नन्हें सिंह यादव, सलाउद्दीन किदवई साहब,डॉ विकास यादव,प्रधान ज्ञान सिंह यादव,हशमत अली गुड्डू,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामसिंह यादव,संतोष रावत,बबलू शर्मा, सत्यवान वर्मा,सोनू यादव, यशवंत यादव,सानू सिंह राठौर, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ