ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: समाजिक समरस्ता और सौहार्द की मिसाल बनी फवाद किदवाई की मैंगो पार्टी

 

Barabanki News... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजिक कार्यकर्ता फ़वाद श किदवाई की बड़ागाँव स्थित कोठी पर रविवार को भव्य मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। मैंगो पार्टी सियासत, समाज और स्वाद का संगम बन गई। कार्यक्रम में एक ओर जहां जिले के तमाम दलों के राजनीतिक चेहरे एक साथ नजर आए, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की सहभागिता ने आयोजन को समरसता और सौहार्द का प्रतीक बना दिया । 

 मैंगो पार्टी मे सर्वदलीय नेताओ एव सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने विभिन्न प्रजातियों के आम का स्वाद लिया। याकुती, बेनजीर, हुस्नआरा, चौसा, बंबइया, लखनौवा, आम्रपाली समेत कई किस्मों के आमों के जायकों का लोगो ने खूब लुत्फ लिया। 

 मैंगो पार्टी मे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व सांसद पी एल पुनिया, विधायक सुरेश यादव, इमरान उर रहमान किदवाई, विधायक रामनगर फ़रीद महफूज किदवाई, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एम एल सी राजेश यादव राजू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन किदवाई, अलीम किदवाई, पूर्व प्रमुख यासिर आराफत किदवाई, मो0 अहमद शहंशाह, फराज किदवाई, हशमत अली गुड्डू, सरताज चौधरी, सहित वरिष्ठ पत्रकार हश्मतउल्ला, तारिक खान, परवेज अहमद, अजीज़ अहमद अज्जू, सहित भारी संख्या मे लोगो ने आम का जयका लिया। मैंगो पार्टी के आयोजक फवाद उर रहमान किदवाई, मिस्वाउर रहमान किदवाई, शाद अल्ताफ उर रहमान किदवाई महबूब उर रहमान किदवाई, सना उर रहमान किदवाई, दानिश किदवाई नईम उर रहमान किदवाई ने लोगो का इस्तक़बाल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ