ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रविवार को बटेंगे आरक्षी भर्ती के नियुक्ति पत्र, SP ने दिए जरुरी दिशा-निर्देश

 

Barabanki News... UP पुलिस के आरक्षी भर्ती-2023 के चयनित अभ्यर्थी शनिवार रात को जिले में प्रवास करेंगृ। इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षार्थ पुलिस व्यवस्थापन के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिश्रए। 

 ज्ञात हो कि आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023" के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को कमिश्नरेट लखनऊ में रविवार को प्रस्तावित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जनपद के अभ्यर्थियों को जनपद से लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु एवं कुशीनगर एवं महराजगंज के चयनित अभ्यर्थियों के 14/15 जून की रात्रि प्रवास हेतु सुरक्षार्थ पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। 

 इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, श्री रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल के साथ गोष्ठी एवं ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा गोष्ठी के दौरान चयनित अभ्यर्थियों के रात्रि प्रवास हेतु निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा समुचित प्लान तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रकाश व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, महिला अभ्यर्थियों हेतु पृथक सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के रात्रि ठहराव स्थलों पर समय-समय पर भ्रमण कर सुरक्षा का निरीक्षण करने एवं नियुक्ति पत्र वितरण के दिन अभ्यर्थियों की लखनऊ यात्रा के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था के समुचित समन्वय हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ