Barabanki News... बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर जमकर धोखाधड़ी की गई। पहले तो उसे दी गई लोन की राशि में खेल किया गया। उसके बाद लोन चुकाने के बाद गोल्ड भी वापस नहीं मिला। उलटे गोल्ड मांगने पर उसे बेइज्जत और डराया धमकाया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय थाना इलाके के मरकामऊ गांव की बैंक आफ इंडिया की शाखा से गांव के ही नसरुद्दीन ने 2 वर्ष पहले गोल्ड लोन लिया था। नसरुद्दीन गांव के बृजेश कुमार के साथ बैंक गया और बाहर बरौलिया गांव के गोविंद बाइक पर बैठे थे। साथी के मिलने के बाद गोविंद ने बताया मैं बैंक का कर्मचारी हूं और आपको लोन मिल जाएगा। गोल्ड लोन से संबंधित एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बाद एक हार और चार कंगन लेकर एक लाख रुपए का गोल्ड लोन दे दिया। 11 माह बाद नसरुद्दीन लोन का पता लगाने बैंक पहुंचा, तो मैनेजर वैभव यादव ने बताया कि आपका लोन एक लाख 45 हजार रुपए है। जमा कर दो और अपना गोल्ड ले जाओ। गोल्ड एक लाख से 1 लाख से 45 हजार रुपए अधिक होने की बात सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने जम ये बात बृजेश से पूछी, तो उसने उत्तर दिया अधिक वाले पैसे मैं जमा कर दूंगा। इसके बाद वो लगातार उसे टालते रहे। 6 माह बाद नसरुद्दीन फिर बैंक पहुंचा, तो लोन बढ़कर करीब 1 लाख 62 हजार रुपए हो चुका था। नसरुद्दीन ने चेक देकर गोल्ड लोन अदा कर दिया, लेकिन गोल्ड वापस नहीं मिल । 13 मई की शाम 6:30 सभी लोग बैंक पर इकट्ठा मिल गए। जेवरात वापस करने की बात कहे जाने पर सभी ने नसरुद्दीन से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत वाली बदोसराय कोतवाली पर की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैंक मैनेजर सहित चार लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
Game done in the name of gold loan, money also lost, gold too, 4 including BOI branch manager sued

0 टिप्पणियाँ