Barabanki News... जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र में बीते रविवार को भैंस को नहलाने के दौरान सरयू नदी में डूबे युवक का टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में शव 6 दिन बाद बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि बीते 9 जून को करीब 3 बजे बदोसराय थाना क्षेत्र में सरयू नदी के मनीराम पुरवा घाट के पास भैंस नहलाते समय रानीपुरवा मजरे मुड़िया डीह का 22 वर्षीय बलराम यादव डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम ने कई दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, किन्तु शव नहीं मिला था। घटना के छठे दिन शनिवार को लाश सरयू नदी में जहां युवक डूबा था, उससे नदी के दूसरे छोर पर करीब 100 मीटर दूरी पर क्षत-विक्षिप्त शव लोगों को दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना टिकैतनगर थाना पुलिस और राजस्व प्रशासन सिरौलीगौसपुर को दिया। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह के निर्देश पर लेखपाल आनन्द कुमार यादव,थाना प्रभारी टिकैतनगर आदि पुलिस की टीम के साथ मौके पर पंहुचकर जाल डलवाया और शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह, भाजपा नेता संदीप सिंह पूर्व प्रधान सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
दरअसल बदोसराय थाना क्षेत्र के रानीपुरवा मजरे मुड़िया डीह गांव का बलराम यादव (22) पुत्र स्वर्गीय कमलेश गांव के लोगों के साथ 9 जून को सरयू नदी में भैंस चराने गया था। दोपहर करीब 3 बजे सरयू नदी के मनीराम पुरवा घाट पर नहलाते समय वो गहराई में डूबने लगा। उसके साथ भैंस चराने गये चाचा देशराज ने बलराम को लाठी पकड़ाने का प्रयास किया, किन्तु सरयू नदी में बहाव तेज होने के कारण नदी में डूब गया। सूचना पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय विश्वनाथ कान्स्टेबल रवि सरोज आदि राजस्व निरीक्षक प्रेम चन्द्र आदि ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर रेस्क्यू शूरू कराया। किन्तु शव का पता नहीं चल सका।
The body of a young man who drowned in Saryu 6 days ago landed 100 meters away from the spot.

0 टिप्पणियाँ