Barabanki News... भारतीय कमन्युनिश्ट पार्टी (CPI) के मथुरा में आयोजित 25वे राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिले के तेज तर्रार अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन को दोबारा राज्य परिषद सदस्य के रूप में चुना गया है।
गौरतलब है कि मथुरा में पार्टी का 3 दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि पार्टी महासचिव डी राजा हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का चयन होना था। जिसमें बाराबंकी जनपद से अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन को दोबारा पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हालाकि राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रतिभाग न कर पाने वाले राज्य परिषद सदस्य श्री सुमन अभी हाल ही में गंभीर हृदय रोग की बीमारी से स्वास्थ्य लाभ हासिल कर रहे हैं। उनकी दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई है और लगभग दो महीने के लंबे इलाज के बाद डॉक्टरों की राय के अनुसार बेड रेस्ट कर रहे हैं। बावजूद पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी महासचिव डी राजा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए प्रदेश में विशेष स्थान रखने वाले श्री सुमन ने कहा कि जल्द पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्व की तरह से करेंगे।
Randhir Singh Suman re-elected as CPI state council member

0 टिप्पणियाँ