Barabanki News... सरकारी स्कूल न केवल शिक्षा का केन्द्र है बल्कि सामाजिक समरसता लैगिक समानता और अवसर की समानता के प्रतीक है शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। अगर आज हम चुप रहे, तो कल आने वाली पीढियां शिक्षा से वंचित रह जायेंगी। यह सिर्फ सरकारी स्कूलो को बचाने की लडाई नही है। यह भारत के भविष्य को बचाने की लडाई है। उक्त प्रतिक्रिया पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने रविवार को BJP सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को मरजर करने की तैयारी पर व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि BJP सरकार द्वारा सरकारी स्कूलो को बन्द करना गरीब दलितो और पिछड़ों के भविष्य पर हमला है। एक सुनियोजित साजिश के तहत सरकार गरीब, दलितो पिछड़ों तथा आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा से बंचित करने का प्रयास कर रही है, क्योकि गरीब परिवारों के बच्चों के लिये शिक्षा का एक मात्र सहारा ये सरकारी स्कूल है। कम छात्र संख्या को अधार बनाकर स्कूलों को मर्जर करने का निर्णय यह संविधान के खिलाफ है। जो हर बच्चे को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देता है।
पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा का अधिकार दिया और देश भर में प्राथमिक विद्यालयों की श्रंखला खड़ी की और प्राइमरी एजूकेशन मिशन, मिड-डे-मील जैसी योजना चलाकर गरीब परिवार के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेा, लेकिन आज की BJP सरकार इन नीतियों को उलट रही है, जो अत्याचार है। सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर समाजिक विषमता को बढ़ावा देगा। BJP की सरकार इन सरकारी स्कूलों को बंद करके निजीकरण और शिक्षा के बाजारीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिसमें समाज का सबसे कमजोर वर्ग को पीछे धकेल दिया जायेगा। अगर भाजपा सरकार शिक्षा के अधिकार से खेलने का काम करेगी, तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध सड़क से सदन तक करेगी और गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाकर रहेगी।
पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है और अगर BJP सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों को मर्जर करने की संविधान विरोधी नीति को तत्तकाल वापस नहीं लेती। हम प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से अनुरोध करेंगे कि इस अहम समस्या पर तत्काल ध्यान देकर सरकार को अपने प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर करने के निर्णय वापस लिये जाने का निर्देश दे, नहीं तो कांग्रेस पार्टी गरीब छात्रों को शिक्षा दिलाये जाने के सरकार के इस निर्णय के खिलाफ चरणबद्ध तरीके आन्दोलन चलाकर सरकार को अपना निर्णय वापस लिये जाने पर विवष करेगी। कांग्रेस पार्टी के इस आन्दोलन में समस्त कांग्रेसजनों, शिक्षक संगठनो, अभिभावकों और सामाजिक संगठनो को शामिल होने का अनुरोध किया है।
Punia attacks govt over merger of primary schools, says it's not a fight to save schools, it's a fight to build India's future

0 टिप्पणियाँ