रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... NEET 2024-25 परीक्षा क्वालीफाई कर परिवार और जिले का नाम रौशन करने वाले निंदूरा ब्लॉक के बिलंदीपुर गांव के विजय कुमार गौतम को रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अपने आवास पर सम्मानित किया। नगर के सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर होनहार छात्र विजय कुमार गौतम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र व टेबलेट भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब परिवार से निकल कर विजय ने अपने गांव और जनपद का नाम रौशन किया है। कौन कहता है कि राजकीय इण्टर कालेज निन्दुरा का छात्र डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता है। विजय कुमार गौतम ने साबित कर दिया कि गांव का भी बच्चा डाक्टर बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोई भी प्रतिभा आर्थिक कमजोरी के कारण अनपढ़ नहीं रहेगी। समाजवादी पार्टी परिवार ऐसे गरीब होनहार छात्र की पढ़ाई में पूरी मदद करेगी। मै ऐसे गरीब होनहार छात्र को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,परवेज अहमद सुरेश गौतम, हशमत अली गुड्डू,ताज बाबा राईन,संतोष रावत,श्याम सिंह,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
NEET qualifier Vijay Gautam honored by Gop

0 टिप्पणियाँ