ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: राष्ट्रीय जनमानस पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

 

Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवाधाम स्थित चौधरी रैन बसेरा में राष्ट्रीय जनमानस पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सियाराम रावत (बाबूजी) तथा संचालन कोर कमेटी सदस्य कृष्णा रावत ने किया।

 बैठक में कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत समस्याओं पर भी चर्चा-परिचर्चा हुई। मोहनलालगंज से पधारे राकेश कुमार रावत के प्रस्ताव पर कोर कमेटी सदस्यों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र के समस्त गांव में ग्राम संयोजक चयन किए जाने का निर्णय लिया गया। संगठन के मुख्य प्रवक्ता चौधरी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पांच सूत्रीय मांग-पत्र उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर के माध्यम से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदीप कुमार यादव, राम दत्त रावत, मोहम्मद रफीक, राम किमेश, भगवती प्रसाद रावत, डॉ सत्यनाम शरण दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण मासिक बैठक में अनेक महिला पुरुषों ने पार्टी संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ