Barabanki News... रामनगर तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने उपनिबंधक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।
रामनगर तहसील के उपनिबंधक कादम्बरी त्रिपाठी पर वकीलों गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायती पत्र में वकीलों ने आरोप लगाया गया है कि उपनिबंधक द्वारा बिना सुविधा शुल्क के रजिस्ट्री नहीं की जाती और इंकार करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रस्तुत बैनामा वसीयतनामा इकरारनामा को नज़रअंदाज़ कर दलालों के जरिए दस्तावेजों की तुरंत रजिस्ट्री कर दी जाती है। इसके अलावा बहराइच हाईवे विस्तार परियोजना में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री भी भारी रिश्वत लेकर की जा रही है।
सबसे गंभीर आरोप 21 अप्रैल 2025 को हुए एक फर्जी बैनामे से जुड़ा है। जिसमें असली भू खातेदार बिहारीलाल के स्थान पर किसी फर्जी व्यक्ति के नाम से बैनामा करा दिया गया। आरोप है कि इस बैनामे में खरीदार और विक्रेता के बयान भी एक दूसरे के सामने नहीं लिए गए और सीसीटीवी फुटेज तक उपनिबंधक के निर्देश पर हटा दी गई। इस प्रकरण में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 0153 दर्ज की गई है तथा पुलिस जांच जारी है। साथ ही पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को शपथपत्र भी सौंपे गए हैं। अधिवक्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Lawyers open front against Ramnagar sub-registrar, make serious allegations

0 टिप्पणियाँ