ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बड़ागांव पंचायत भवन की लाइब्रेरी देख गदगद हुए गोप,प्रधान के प्रयासों को सराहा

 

Barabanki News... प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही बड़ागांव पंचायत भवन में प्रधान द्वारा संचालित कंप्यूटर लाइब्रेरी शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह लाइब्रेरी क्षेत्र के तमाम जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की शैक्षिक जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि आसपास के तमाम गांवों के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। लाइब्रेरी में उपलब्ध मैगजीन अखबार और कैरियर गाइडेंस से संबंधित सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए संजीवनी का काम कर रही। 

उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बड़ागांव पंचायत भवन में प्रधान नूर फातिमा द्वारा संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन कर विभिन्न कंपीटिशनों की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने छात्रों से कौन किस विषय पर तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए व्यक्त किये। पूर्व मंत्री ने प्रधान के इस कदम की सराहना की साथ ही उनके द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी सराहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद नसीम कीर्ति सानू सिंह सहित तमाम ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Gope was enthralled by the library of Baragaon Panchayat Bhavan, appreciated the efforts of the Pradhan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ