ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला विकलांग आम व्यापारी का शव

 

Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में सगौन की बाग में एक पेड़ पर संदिग्ध हालात में आम के व्यापारी का शव लटका मिलने से हड़ंकप मच गया। मृतक के शव पर कई जगह चोटों निशना हैं। मृतक एक हाथ से विकलांग भी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के धरौली गांव में शनिवार की सुबह एक 45 वर्षीय विकलांग व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात मे सागौन की बाग़ में एक पेड़ से लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त मसौली थाना क्षेत्र के बांसा के सुरज रावत पुत्र रामनरेश के रूप मे हुई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोहों के मुताबिक बांसा निवासी सुरजलाल पुत्र रामनरेश रावत ने रंजीत रावत पुत्र रामसिंह, मुकेश रावत पुत्र अयोध्या व मुन्ना पुत्र इशहाक के साझे में भूलीगंज के हरिनाम वर्मा की आम की फ़सल खरीदी है। शुक्रवार की देर शाम सुरज रावत घर से खाना खाने के बाद बाग की रखवाली करने वाले रामसरन पुत्र तोता राम के लिए खाना लेकर गया था। शनिवार की सुबह आम की बाग़ से करीब 3 सौ मीटर की दूरी पर स्थित बड़ागांव के अवधेश मौर्य की सगौन की बाग़ में उसका शव फ़ासी से लटकता मिला। 

 इसके बाद धरौली गांव के प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत राव ने मसौली पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जायेगी। बहरहाल संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि मृतक एक हाथ से विकलांग था। ऐसे में सागौन के पेड़ से फांसी लगाना ग्रामीण मुश्किल मान रहे हैं। वहीं शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान व दिव्यांग हाथ से खून भी निकल रहा था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी ।



Disabled mango trader's body found hanging from tree under suspicious circumstances


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ