ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: नौकरी दिलाने के नाम ठगे गए दो लाख रुपेय साइबर सेल ने वापस कराए

 

Barabanki News... प्राइवेट संस्थान में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये का फ्रॉड किए जाने के मामले में साइबर क्राइम थाने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी है। 

 दरअसल साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली नगर क्षेत्र के उत्कर्ष दीक्षित से प्राइवेट संस्थान में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,00,000 रुपये का फ्रॉड किया गया है। संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 2,00,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराए गए।


Cyber ​​cell got back the two lakh rupees which were cheated in the name of getting a job

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ