ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: कृषि नवाचार और किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक पहल, अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

 

Lucknow News... प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आगरा स्थित सिंगना में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (CSARC) की स्थापना को मंजूरी दिये जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी की राज्य के कृषि एवं आलू उत्पादक कृषकों के हित में दूरदर्शी सोच एवं संवेदनशीलता का प्रतिफल है। 

मंत्री ने कहा कि यह केंद्र कृषि उत्पादकता बढ़ाने, मूल्य संवर्धन एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि आलू और शकरकंद जैसी जड़वाली फसलों में अपार संभावनाएं हैं और इस नवाचार केंद्र की स्थापना से खाद्य व पोषण सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि, तथा सतत कृषि विकास को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात को गति देगा। विशेष रूप से उच्च उपज, पोषणयुक्त और जलवायु अनुकूल किस्मों का विकास किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इसके माध्यम से खेती के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की तकनीक और नवाचार प्रदेश में सुलभ होंगे। 

उल्लेखनीय है कि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तावित स्थल का भ्रमण कर भूमि का चयन एवं अधिग्रहण तथा सूर सरोवर पंक्षी विहार, कीठम से होकर केन्द्र पर आने-जाने हेतु सम्बन्धित विभागों के मध्य समन्वयन के माध्यम से स्थानीय स्तर की कठिनाइयों का निराकरण कराकर केन्द्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया। माह अप्रैल, 2025 में सींगना, आगरा में केन्द्र की स्थापना को गति प्रदान करने हेतु प्रशासनिक एवं तकनीकी समन्वयन के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि सचिव, श्री देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं श्री बी0एल0 मीणा, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, लीमा, पेरू का भ्रमण भी किया गया।

Cabinet approves International Potato Centre for Agri Innovation and Farmer Welfare

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ