ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जल्द बड़े पर्दे पर होगी 'भाभी जी घर पर हैं', मुश्ताक खान का होगा लीड रोल

 

Barabanki News... फिल्म निर्माण के लिए जिला एक बेहतरीन डेस्टीनेशन बनता जा रहा है। जिले की बेहतरीन लोकेशन और यहां के स्थानीय कलाकार हर तरह के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में इन दिनों बाराबंकी में हिंदी फीचर फिल्म ड्रॉप आउट की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियम मुश्ताक खान मुख्य भूमिका में हैं। उऩ्होंने नगर के गवर्नमेंट कॉलेज में दो दिन शूटिंग की है। इस मौके पर उनसे खास बातचीत की गई। आइये आपको बताते हैं इस खास बातचीत के दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा...


   

बॉलीवुड की फिल्मों में कॉमेडी रोल के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान को बाराबंकी बहुत पसंद आया। उन्होंने यहां के लोगों की मोहब्बत, सहयोग और मेहमाननवाजी की तारीफ की। छोटे शहर में शूटिंग के अनुभव के सवाल पर मुश्ताक खान ने कहा कि शहर छोटा बड़ा नहीं होता, बात हौसले और जज्बे की होती है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी दिलवालों का शहर है। यहां उन्हें काम करके काफी अच्छा लगा है। 

 वेब सीरीज में फूहड़पन के सवाल पर मुश्ताक खान ने माना कि ये समस्या है कि वेब सीरीज इस तरह की बनती हैं कि पूरा परिवार एक साथ बैठकर नहीं देख सकता। इसलिए निर्माताओं को ये ख्याल रखना चाहिए की ऐसी वेबसीरीज बनाएं जिससे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके। इसी तरह उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के किसी दूसरी इंडस्ट्री से कॉपी करने के सवाल पर भी अपनी राय रखती हुए उन्होंने माना कि अब लोग कहानियां लिख नहीं रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म मेकर की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा फिल्म देख जाए इसलिए वो रीमेक फिल्म बनाना पसंद करते हैं। 

मुश्ताक खान ने नए कलाकारों को सलाह दी कि वो बॉलीवुड में आने से पहले अपने आपको समझ लें। सिर्फ फिल्म की चकाचौंध देखकर इसकी तरफ आकृषित ना हों। अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में उन्होंने बताया कि वो इन दिनों फिल्म भाभी जी घर पर हैं की शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही ये फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा वो फिल्म कोकेन में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में वो गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो नौकर दहेज की फिल्म में भी वो काम कर रहे हैं। मुश्ताक खान ने बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर बनने आए थे, लेकिन उनके कुछ रोल की वजह से उनकी कॉमेडियन के तौर पर इमेज बन गई। उन्होंने कहा कि मैं हर तरह के रोल करना चाहता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ