Barabanki News...सरकारी सोलर पंप लगवाने के नाम पर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाने द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि 1.26,000 रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
आपको बता दें कि साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आवेदक सुशील कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी ग्राम फैजुल्लागंज थाना जहांगीराबाद के साथ सरकारी सोलर पंप लगवाने के नाम पर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया।
संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 1,26,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

0 टिप्पणियाँ