ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ऑपरेशन सिंदूर के लिए हम सेना के पराक्रम और पीएम निर्णय के लिए कृतज्ञ-राकेश कर्रा

 

Barabanki News... भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे 9 बड़े आतंकी संगठनों के अड्डों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किए जाने की खबर से पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस ऐतिहासिक अभियान के लिए जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार प्रकट किया है। 

 राकेश कर्रा ने कहा है कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो संकल्प लिया था, उसे सेना ने धरातल पर उतार कर दिखाया है। हम सभी देशवासी सेना के इस पराक्रम और प्रधानमंत्री के मजबूत निर्णय के लिए उनके कृतज्ञ हैं। कर्रा ने आगे कहा कि यह ऑपरेशन न केवल आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश है, बल्कि यह देश की रणनीतिक और सैन्य ताकत का प्रमाण भी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश के नागरिकों में उत्साह है और यह संकेत है कि भारत अब आतंकी साजिशों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सेना की उत्कृष्ट रणनीति से यह संभव हो सका है।

We are grateful to the Army for its valour and PM decision for Operation Sindoor: Rakesh Karra

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ