Barabanki News... UP के संस्कृति विभाग की ओर से संगीत नाटक अकादमी प्रदेश के 75 जिलों में कार्यशाला का आयोजन कराने जा रही है। कार्यशाला का मकसद सुदूर इलाकों से कलाकारों के हुनर को तराशना है। जिले में बहार सुगम संगीत के सहयोग से कार्यशाला जारी है।
शुक्रवार को अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, मुख्य अतिथि व उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) विभा सिंह एवं अकादमी के निदेशक शोभित नाहर एवं अभिनेत्री / रंग निर्देशिका मनीषा मेहरा ने नगर के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकी दी। मुख्य अतिथि ने बताया प्रदेश के 75 जिलों में नाटक, शास्त्री संगीत व अभिनय के क्षेत्र में होनहार बच्चों को तीस दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित दिए जाने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है। सर्वप्रथम कार्यशाला बाराबंकी स्थित सुगम संगीत प्रभाग में आयोजित होगी।
अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने पत्रकारों को बताया में अभिनय / गायन के क्षेत्र में पहले कार्य कर चुकी हूं। उन्होंने यह भी बताया बाल सुधार गृह के बच्चों को भी संगीत के माध्यम से उनके अच्छे मानसिक विकास को बढ़ावा मिले इसलिए उन्हें भी कार्यशाला से जोड़कर प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं अकादमी के निदेशक शोभित नाहर ने मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया अब तक 1200 से भी ज्यादा कलाकारों को शास्त्रीय संगीत से जोड़ा जा चुका है, जिसमें 90 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के कलाकार हैं। तीस दिवस कार्यशाला का संचालन एवं प्रशिक्षण मनीषा मेहरा द्वारा किया जाएगा, जिसमें चयनित बच्चों को प्रशिक्षित करके उन्हें आगे के मार्ग दि.ा जाएगा।
इस दौरान सुगम संगीत के प्रभात दीक्षित ने कहा हमारी संस्था का सौभाग्य है कि इतनी बड़ी अकादमी का कार्यशाला हमारे संस्था में संचालित होगा। बॉलीवुड अभिनेता एवं रंग कर्मी शरद राज सिंह ने कहा बड़ी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग हमारे जनपद में आए दिन हो रही हैं। इससे स्थानीय कलाकारों को फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है तथा रोजगार भी।
पत्रकार वार्ता का संचालन करते हुए अभिनेता / सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने अकादमी के अध्यक्ष से मांग की है कि हमारे शहर में नाटक करने या सास्कृतिक कार्यक्रम करने हेतु एक वातानुकूलित ऑडिटोरियम बना दिया जाए। इसके लिए नगर पालिका परिषद से भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है। अध्यक्ष ने कहा सांस्कृतिक मंत्री से वार्ता करेंगे। अध्यक्ष ने भारी संख्या में उपस्थिति पत्रकार बंधुओं को आभार भी प्रकट किया।
Theatre workshops to be held in 75 districts to nurture artists

0 टिप्पणियाँ