ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: परषदीय स्कूलों में शुरू हुआ समर कैम्प, छात्रों में दिखा उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा

 

Barabanki News... जनपद के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों तथा इच्छुक शासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में आज से 21 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर छात्रों में विशेष उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कैंप के पहले दिन योग, प्रार्थना, आत्मचिंतन एवं प्रेरक लेखन सहित विभिन्न खेल-कूद गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें लगभग 10000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने "मैं हूँ देशभक्त", "मैं हूँ लेखक", "मैं हूँ वैज्ञानिक" जैसे विषयों पर स्वप्रेरणा लेखन कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, दौड़, तथा रस्सी कूद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस व्यापक आयोजन का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं सतत निरीक्षण में किया गया। समग्र शिक्षा(माध्यमिक) के जिला समन्वयक श्री अखिलेन्द्र सिंह ने भी विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओ0 पी त्रिपाठी ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को अवकाश के दौरान रचनात्मक, शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग देना है। इसके अंतर्गत आगामी दिनों में विज्ञान, पर्यावरण, कला, खेल, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

समर कैंप प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, ब्लॉक समन्वयकों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

यह समर कैंप जनपद  में शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में एक अभिनव पहल सिद्ध हो रहा है।


Summer camps started in parishal schools, all-round development will be done in sports




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ