ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: इधर खेत में पानी लगाने गया युवक, उधर बाइक ले उड़ा चोर

 

Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत में पानी लगाने गए एक युवक की खेत किनारे खड़ी बाईक चोरी हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सुभाषचंद्र पुत्र नंदकिशोर बुधवार की देर शाम मसौली थाना क्षेत्र के बनियातारा गांव स्थित अपने खेत मे पानी लगाने गया था। वो अपनी हीरो प्रो बाईक नम्बर यूपी 41 वाई 9293 को सड़क किनारे खड़ा कर खेत में चला गया, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने बाईक स्टार्ट कर फरार हो गया। पीड़ित ने काफी तलाश की परन्तु पता नहीं चल सका। मसौली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाईक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Here the young man went to water the field, the thief took the bike there

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ