Barabanki News... जिले की नवाबगंज तहसील के अच्छा गांव में रविवार को गांव के हाई स्कूल-इन्टर मे उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर एएच उस्मानी ने होनहार छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर,उपहार एवम प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस साल हाईस्कूल में गांव के 36 और इन्टर मे 20 छात्र /छात्राओं ने कामयाबी हासिल की है। इस तरह कुल 56 बच्चे बोर्ड परीक्षा में सफल रहे हैं।
हाईस्कूल में गांव में आयुष कुमार 84.33% नंबरों के साथ प्रथम, माही वर्मा 83.33% के साथ द्वीतीय. शिवा कान्त 81.83% के साथ तृतीय रहे हैं। इन्टर मे आयुष वर्मा 79% अंकों के साथ प्रथम, संध्या वर्मा 73.2% अंकों के साथ द्वीतीय, मिथुन 70.4% के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं। डॉक्टर उस्मानी ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई की और कहा कि तालीम ही के जरिए आप जिंदगी में कामयाब हो सकते हैं और माता पिता,गांव, शहर,और समाज में नाम कमा सकते हैं। अगर आपको आगे पढ़ने में कोई परेशानी हो, तो हम आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। फीस की कमी हो, तो हमको बताइए। हम आपकी फीस का इन्तेजाम करेंगे। अगर आपको शहर पढ़ने जाना है और साईकिल नहीं है, तो हम साईकिल का इन्तेजाम करेंगे । बस आप पढ़िए, पढ़िए सिर्फ पढ़िए और कुछ बनकर माता पिता और गांव का नाम रौशन कीजिए। मेरी दुआएं आप सब के साथ हैं। डॉक्टर उस्मानी ने उपस्थित छात्र/ छात्राओ से कुछ सवाल भी पूछे। सही जवाब देने वालों को भी पुरस्कृत किया।
सम्मान समारोह के मौके पर बच्चों के माता पिता ,गांव के सम्मानित लोग, आमिर सोफियान उसमानी,नियाज खान, मास्टर शाहनवाज ,चंदन, रियाजुल हक,डॉक्टर जुबेर,इज़हार उस्मानी, तीरथ राम,मनोज,हाफिज साजिद, हाफिज यूसुफ आदि लोग मौजूद रहे।
Dr. AH Usman felicitates meritorious students, says 'You just study, if there is any problem, we will help'

0 टिप्पणियाँ