ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चौपाल लगाकर DM ने जानीं समस्याएं, बंदरों को पकड़ने के दिए निर्देश

 

Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए नगर के सत्यप्रेमी नगर वार्ड में बुधवार को चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। सत्यप्रेमी नगर वार्ड के भुइहारे बाबा मंदिर के परिसर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द कुमार तिवारी, नगर पालिका नवाबगंज ईओ संजय शुक्ला और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें साफ-सफाई और जल निकासी को लेकर आईं। 

 DM ने नगर पालिका के अधिकारियों को सभी वार्डों और मोहल्लों में तत्काल सफाई अभियान चलाने और जलनिकासी की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। सत्यप्रेमी वार्ड निवासी राजकिशोर ने बताया कि उनके मोहल्ले में बन्दरों का बड़ा आतंक है जिस पर जिलाधिकारी ने बंदरों को पकड़ने हेतु ईओ नगर पालिका को अभियान चलाने के निर्देश दिए। नरेंद्र श्रीकृष्ण ने बताया कि राम सेवक पार्क के पास शाम को अराजक तत्व दारू पीकर घूमते रहते है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। संगीता सिंह और गणेश प्रसाद ने सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाए। अनिल तिवारी ने बिजली के लटकते तारों की समस्या बताई। उषा शर्मा और ज्योति प्रकाश शुक्ला ने जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दुधेश्वर नाथ मंदिर और भुइहारे बाबा मंदिर के परिसर का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। जनता की अपील पर राम सेवक यादव पार्क में हाईमास्ट लाइट लगवाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

 कैलाश आश्रम वार्ड में भी जनता की सुनी समस्याएं 
 जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के कैलाश आश्रम वार्ड में भी चौपाल लगाकर जनता से सीधा सवांद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 

चौपाल के माध्यम से जनता को अपनी समस्याएं रखने का मिला सीधा मंच उपस्थित जनता ने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के आयोजन से जनता को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का मंच मिला है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सका है। यह अभियान निरंतर जिले भर में चलाया जाए जिससे आमजनमानस और अधिक लाभान्वित हो सके।

DM learned the problems by organizing a Chaupal and gave instructions to catch the monkeys

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ